ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राम ध्वज यात्रा निकाली, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 114 views
राम ध्वज यात्रा निकाली, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-राजस्थान पुजारी महासंघ की और से बुधवार को त्रिपोलिया महादेव मंदिर से श्री राम ध्वज यात्रा निकल गई। त्रिपोलिया महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। पुजारी संघ के विवेकानंद शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य श्री राम ध्वज यात्रा निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू महिला- पुरूष व बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। ध्वज यात्रा बैंड बाजे एवं डीजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजऋषि अभय समाज मंदिर पहुंची वहां पहुंच ने पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित एवं सभी कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ ध्वज यात्रा में शामिल लगभग सभी मंदिर पुजारियों ने सम्मिलित होकर अपना योगदान दिया।रास्ते में विभिन्न संगठनों द्वारा ध्वज यात्रा का स्वागत किया गया। ध्वज यात्रा का बजाज बाजार हनुमान मंदिर पर मोनू शर्मा ने,होप सर्कस मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा ने होप सर्कस पर,घंटा घर पर विश्व हिंदू परिषद के विजेंदर शर्मा,प्रेम गुप्ता ने ध्वज यात्रा का पूजा अर्चना कर स्वागत किया। धर्म यात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा की।
इस ध्वज यात्रा के समापन पर राज ऋषि अभय समाज में संगीत मय हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ एवं प्रसाद वितरण किया गया।
आए हुए सभी मुख्य अतिथि सहित अति विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भी किया गया इसमें राज ऋषि अभय समाज के जाने-माने कलाकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित कलाकार अमृत खत्री का भी स्वागत किया गया
इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज से पधारे गणेश प्रसाद मिश्रा और अति विशिष्ट अतिथि विशंभर दयाल वशिष्ठ अध्यक्ष ब्राह्मण समाज एवं जयपुर से पधारे संजय कौशिक रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग सभी मंदिरों के पुजारी शामिल थे। आज के इस ध्वज यात्रा में श्री रघुवीर स्वामी, महेश चंद शर्मा ,प्रदीप शर्मा , पंडित विवेकानन्द शर्मा,योगानंद शर्मा,कंचन शर्मा ,श्याम सुंदर पाराशर,योगेश चंद शर्मा, रमाकांत शर्मा ,मोनू शर्मा,योगेश चंद शर्मा,योगानंद शर्मा , राजकुमार शर्मा,केदार शर्मा, राकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, रमाकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, अंगद शर्मा, भागवत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube