जन कल्याण मंच कुरक्षेत्र ने मीटिंग में किया वर्ष भर की कार्य योजना पर मंथन
By Shubh Bhaskar ·
01 Jan 2026 ·
209 views
जन कल्याण मंच कुरक्षेत्र ने मीटिंग में किया वर्ष भर की कार्य योजना पर मंथन
जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र ने नववर्ष के आगमन पर अंध जनों को किए कंबल वितरित
दैनिक शुभ भास्कर हरियाणा अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
12वीं कक्षा में जिला कुरुक्षेत्र का जो छात्र हरियाणा प्रदेश में प्रथम आएगा उसे जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र 21000 हजार की छात्रवृत्ति देकर "शिक्षा रत्न अवार्ड" से सम्मानित करेगा
नव वर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र रजि० ने ब्रह्म सरोवर पर स्थित के .एस.होटल में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम नव वर्ष 2026 के आगमन पर सभी पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई देते हुए समस्त प्राणियों के लिए सुख समृद्धि और मंगल कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की, उसके बाद वर्ष 2026 में समाजसेवी संस्था जन कल्याण मंच द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विचार मंथन किया गया । संस्था के सभी सदस्यों के सुझाव लेकर वर्ष 2026 के लिए कार्य योजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान दलबीर मलिक ने की। मिटिंग का संचालन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर ने किया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में संस्था के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने विस्तार से नव वर्ष 2026 की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्था की मजबूती के लिए समाज में संस्था द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर और जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए ज्यादा काम करने आवश्यकता है। संस्था के सलाहकार राजकुमार वालिया ने कहा कि संस्था वर्ष 2026 में समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। संस्था के प्रधान दलबीर मलिक ने कहा कि जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र वर्ष 2026 में जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए अगली पंक्ति मे खड़े होकर कार्य करेगा तथा प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेगा तथा समय-समय पर समाज में फैली बुराइयों के विरोध में जनता को जागरूक करेगा व पौधारोपण, जल सेवा, स्वच्छता विषय पर जोरदार अभियान चलाकर कार्य किया जाएगा। वर्ष 2026 में संस्था जिला कुरुक्षेत्र का जो छात्र 12 वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम आएगा उसे जन कल्याण मंच 21000 रुपए की छात्रवृत्ति देकर "शिक्षा रत्न अवार्ड" से सम्मानित करेगा। आज भी मीटिंग में जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र को सबसे ज्यादा सहयोग देने वाले एम..पी. शर्मा को समाजसेवा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संस्था को दिए गए सहयोग के लिए श्री एम पी शर्मा की खुब प्रशंसा की। आज की बैठक की व्यवस्था के लिए संस्था के प्रोजेक्ट एडवाइजर हेमंत यादव को धन्यवाद देते हए उनकी खूब तारीफ की।इस अवसर पर प्रधान दलबीर मलिक के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, महासचिव बलदेव सिंह सैनी , सलाहकार राजकुमार वालिया, रामपाल सरोहा, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगना खेड़ा, प्रचार सचिव संजय शर्मा,सचिव कुलदीप सिंह सैनी, संगठन सचिव मिहा सिंह रंगा, प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर, प्रैस सचिव शिव किरमच, प्रोजेक्ट एडवाइजर हेमंत यादव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर, सुरेंद्र शर्मा पटवारी, इत्यादि उपस्थित रहे।