ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में अब वार्डों का पुनर्गठन शुरू, बढ़ेगी संख्या, जिला कलक्टरों को दिए गए निर्देश

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 20 views
राजस्थान में अब वार्डों का पुनर्गठन शुरू, बढ़ेगी संख्या, जिला कलक्टरों को दिए गए निर्देश
: राजस्थान में अब वार्डों पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी होनी है। भजनलाल सरकार ने जिला कलक्टरों को दो सप्ताह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

जयपुर


राजस्थान में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन के बाद अब वार्डों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुमान है कि इस प्रक्रिया के बाद प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं में सवा लाख से अधिक वार्ड गठित होंगे। जो पिछली बार के मुकाबले 15 से 20 हजार वार्ड अधिक होंगे।

प्रत्येक संस्था में वार्डों की संख्या विषम रखी जाएगी। ग्राम पंचायतों में वार्डों के पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन के लिए उपखण्ड अधिकारी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद में जिला कलक्टर जिम्मेदार होंगे।

वार्डों का पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन 31 दिसंबर तक होगा पूरा
पंचायत राज विभाग के अनुसार सभी पंचायत राज संस्थानों में वार्डों का पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में विभाग की ओर से जिला कलक्टरों को आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें दो सप्ताह के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले सात दिन में वार्डों का पुनर्गठन व पुर्नसीमांकन कर नोटिस जारी किया जाएगा, जबकि अगले सात दिन में प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube