ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ क्षेत्र में मौसम का दोहरा वार: मावठ के बाद घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 62 views
पीपाड़ क्षेत्र में मौसम का दोहरा वार: मावठ के बाद घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी

नवरतन औझा

जोधपुर पीपाड़ सिटी। कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच बीती रात हुई हल्की बूंदाबांदी और आज सुबह छाए घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित कि है।

रात को हुई बूंदाबांदी, सुबह थमी रफ्तार

क्षेत्र में पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। बीती रात रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह जब लोगों की आंख खुली तो पूरा इलाका सफेद कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरा इतना घना था कि मुख्य मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

बादलों के डेरे से नहीं निकले सूर्यदेव

सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। धूप नहीं निकलने और सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और ऊनी वस्त्रों का सहारा ले रहे हैं।

किसानों के चेहरे खिले

किसान परसराम दुकतावा ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी और ओस को रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों के लिए अमृत माना जा रहा है। कृषि जानकारों के अनुसार, यह मावठ फसलों की रंगत सुधारने में मददगार साबित होगी।वही ग्रामीण क्षेत्रो में भी रिया,जवासिया,सिलारी,कोसाना,साथिन,पालड़ी सिद्दा,खांगटा,आदि क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube