राजगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
By Shubh Bhaskar ·
20 Apr 2026 ·
10 views
राजगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के गोविन्द देव जी बाजार स्थित श्री ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा (ठेकेदार) ने बताया कि प्रातःकाल पंडित दिनेश शास्त्री द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कराई गई। इसके पश्चात सभी विप्र बंधु गोविन्द देव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा कर राधा-गोविंद भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा श्री ब्राह्मण धर्मशाला, राजगढ़ से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगी, जहां प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में राजगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश शर्मा, एडवोकेट मनोज जैमन,लाडली शरण शर्मा,पूर्णमल जैमन, राधेश्याम जोशी,श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा (माचाड़ी), एएओ नरेंद्र शर्मा (माचाड़ी), मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित,अशोक पालीवाल,पंडित उदयभान शर्मा,दिलीप मुखर्जी,दिनेश शास्त्री,वीरेंद्र दाधीच,विपिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।