ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, एक बच्चे की मोके पर मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग

By Shubh Bhaskar · 19 Apr 2026 · 35 views
31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, एक बच्चे की मोके पर मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

अजमेर-अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई।
बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।
बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube