ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आमपुरा-बारा में आयोजित 36 वी राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

By Shubh Bhaskar · 31 Dec 2025 · 30 views
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आमपुरा-बारा में आयोजित 36 वी राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आमापुरा,बारां में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 4×100 मीटर रिले टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके उपविजेता रही। इस टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाड़िया, कोटड़ी के वरिष्ठ अध्यापक हेमराज सिंह राठौड़, रा.उ.मा.वि.रूपपुरा, शाहपुरा के अध्यापक दिनेश कुमार कहार तथा रा.उ.मा.वि.गुढ़ा,सहाड़ा के अध्यापक कालु लाल जाट व रा.उ.प्रा.वि.बिकराई, सहाड़ा के अध्यापक कुलदीप चौधरी थे। राज्य स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त करके भीलवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि अध्यापक दिनेश कुमार कहार ने 400मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस उपलब्धि पर स्टाफ के सभी साथियों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube