ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फार्मासिस्ट के 10,000 नए पद सर्जित करने हेतु दिया ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 30 Dec 2025 · 32 views
फार्मासिस्ट के 10,000 नए पद सर्जित करने हेतु दिया ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत की जिला शाखा अलवर ने दिनांक 30 दिसंबर को निःशुल्क दवा योजना के प्रभावी संचालन को लेकर जिला कलेक्टर अलवर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष भूप सिंह ने बताया कि राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,उप जिला चिकित्सालय,जिला चिकित्सालय,cmho कार्यालयों जिला क्षय रोग चिकित्सालयों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों के तहत 8500 दवा वितरण केंद्र एवं सब स्टोर स्वीकृत है जिनमें से करीब 4000 फार्मासिस्ट के अभाव में या तो बंद है या बिना फार्मासिस्ट संचालित हो रहे हैं। फार्मासिस्ट की कमी के कारण मरीजों को लंबी कतारों में प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।और उन्हें निःशुल्क दवा योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
संघ ने प्रदेश भर में दवा वितरण केंद्रों के लिए फार्मासिस्ट के 10,000 नए पद सृजित करने की मांग की है ।
ज्ञापन के समय जिला अध्यक्ष भूप सिंह फार्मासिस्ट grade 1st , सुधीर कुमार यादव फार्मासिस्ट grade 1st ,राजेंद्र मीना फार्मासिस्ट grade 1st और दीपक फार्मासिस्ट,श्रीमति भारती गेरा फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube