ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा, गौ संरक्षण की मांग तेज।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 12 views
मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा, गौ संरक्षण की मांग तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भोपाल- भोपाल ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की टीम ने शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण को लेकर कई अहम मांगें उठाईं। संगठन के पदाधिकारियों ने दोपहर करीब ०2 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गौ माता को “राज्य माता” घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
संगठन के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र रामदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा में सक्रिय है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटक रहा है, जिसके लिए सरकार को हर जिले, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की अपील की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र रामचंद्र जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज, संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
संगठन ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube