ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, ज्ञापन भेजने का निर्णय।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 9 views
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, ज्ञापन भेजने का निर्णय।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- दिनांक 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे कृषि उपज मंडी, अलवर के मीटिंग कक्ष में भारतीय किसान संघ जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नत्थीसिंह ने की।
बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से हाल ही में हुई वर्षा से फसलों को हुए नुकसान, काले गेहूं के दानों की 15 प्रतिशत तक पूरी कीमत पर खरीद सुनिश्चित करने, मंडी प्रयोगशाला में फसलों की निशुल्क जांच की सुविधा, सैंपल के रूप में 500 ग्राम तक अनाज लिए जाने, दुकानों के बाहर किसानों के लिए टीन शेड खुले रखने तथा पिछले वर्ष के मुआवजे के लंबित भुगतान जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन जिला कलेक्टर (डीएम) के माध्यम से राज्य सरकार तक भेजा जाएगा, ताकि किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 921 (NH-921) के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के पीड़ित किसानों को केंद्र सरकार द्वारा चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग पर भी विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। भारतीय किसान संघ ने भी किसानों के साथ मिलकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में जिला अध्यक्ष पदम सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह,
प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रवती सहित सभी तहसील स्तर के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी
जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट रमेश चंद शर्मा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube