ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूल बाग पहुंचे कांग्रेस ओबीसी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 5 views
फूल बाग पहुंचे कांग्रेस ओबीसी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए ओमप्रकाश गोलियां ने सक्रियता दिखाते हुए फूल बाग स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के आगमन पर वे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश गोलियां ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और उसकी नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश गोलियां का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube