ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे उत्सव।

By Shubh Bhaskar · 30 Dec 2025 · 47 views
भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे उत्सव।

बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी विशाल ध्वज यात्रा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा पूर्वक उत्सव मनाएंगे। महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से कल 31 दिसंबर 2025 बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक उत्सव मनाया जाएगा एवं ध्वज यात्रा निकाली जाएगी
पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सभी कार्यकारणी ने यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान राम के अयोध्या में दूसरे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाए अतः 31 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे त्रिपोलिया स्थित गणेश मंदिर से भगवा ध्वज यात्रा बैंड बाजे के साथ प्रारंभ की जाएगी जो की बजाजा बाजार होप सर्कस होते हुए अभय समाज पहुंचेगी वहां पर सामूहिक रूप से संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ होंगे
इस ध्वज यात्रा में आमजन भी आमंत्रित हैं और रास्ते भर में बैंड बाजे ढोल एवं डीजे की धुन पर श्रद्धालु चलते हुए दिखाई देंगे श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता हुआ नजर आएगा इस शुभ अवसर पर अयोध्या से पधारे हुए संतों के द्वारा भगवान राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा एवं उसके पश्चात महा आरती होगी एवं श्रद्धालु भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा उत्सव का निमंत्रण सभी धार्मिक संस्थाओं को भिजवाया जा रहा है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube