ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन हेतु सांसद अनुराग शर्मा बने 'शिरोमणि संरक्षक'

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 26 views
• पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन हेतु सांसद अनुराग शर्मा बने 'शिरोमणि संरक्षक'

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झाँसी:- महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में आगामी 12 मई से 17 मई के मध्य श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ एवं मुनिश्री अविचलसागरजी के मंगल सान्निध्य में होगा। इस गरिमामयी आयोजन के लिए झाँसी-ललितपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी को 'शिरोमणि संरक्षक' बनाया गया है।
श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन 'प्रेस' के नेतृत्व में जैन समाज का एक  प्रतिनिधिमण्डल ने माननीय सांसद जी के निवास स्थान पर भेंट कर उन्हें इस दायित्व का प्रस्ताव सौंपा। इस प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ समाजसेवी कैलाशचंद जैन वर्धमान, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, महामंत्री वरुण जैन, व्यापारी नेता अतुल जैन सर, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, अंकित सर्राफ, प्रभात जैन कुंजबिहारी और सौरभ जैन सर्वज्ञ शामिल रहे।
सांसद महोदय ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए धर्म और समाज की सेवा हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। तत्पश्चात, प्रतिनिधिमण्डल ने उन्हें आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज द्वारा रचित 'सत्यार्थ बोध' ग्रन्थ भेंट किया तथा धर्म पट्टिका एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सांसद जी के मार्गदर्शन और संरक्षण में इस महोत्सव को और अधिक गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न किया जाएगा। उनके अनुभव और सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और प्रबंधन और भी बेहतर होंगे।
इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने पंचायत महामंत्री वरुण जैन को नगर निगम झाँसी में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया तथा उपस्थित जैन समाज के शिष्ट प्रतिनिधिमण्डल का आत्मीय स्वागत किया

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube