समाचार की खबर का असर: 25 दिन बाद शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद।
By Shubh Bhaskar ·
11 Apr 2026 ·
19 views
समाचार की खबर का असर: 25 दिन बाद शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर कृषि उपज मंडी में 25 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अहम पहल समाचार के द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दों के बाद संभव हो पाई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
इससे पहले भी कॉमन फंड पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर चलाई गई खबर का त्वरित असर देखने को मिला था। प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया था, जिससे मंडी में व्यवस्था बहाल हुई।
वहीं, गेहूं खरीद में हो रही देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर मत्स्य टीवी की खबरों के बाद किसान संगठनों ने भी सक्रियता दिखाई। उन्होंने मंडी परिसर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
इसी क्रम में एडीएम द्वारा मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अब मंडी में व्यवस्थाओं को सुधारने की प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी है।
लगातार प्रभावी खबरों के चलते यह स्पष्ट हो गया है कि समाचारों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जमीनी स्तर पर असर देखने को मिल रहा है।
समाचार द्वारा प्रशासन इस सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही अलवर कृषि उपज मंडी के जागरूक व्यापारियों, मंडी अध्यक्ष और किसान भाइयों का भी धन्यवाद करता है, जिनके सहयोग से यह बदलाव संभव हो सका।