ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के एस एस चटठा बने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

By Shubh Bhaskar · 30 Dec 2025 · 30 views
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के एस एस चटठा बने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक का आयोजन संघ के कुरुक्षेत्र स्थित प्रांतीय कार्यालय में किया गया जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार साथियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक ने की। इस अवसर पर राजकुमार कौशिक को जिला संगठन सचिव, एस एस चटठा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सत्यनारायण गुप्ता को ब्लॉक प्रधान पिहोवा नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी तथा जिला कुरुक्षेत्र इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर सिंह मलिक, प्रदेश मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी वालिया, प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान देस राज भटनागर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने संपर्क में आने वाले पत्रकार बंधुओं को संगठन से जोड़कर इसकी शक्ति बढ़ाएं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube