ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला सशक्तिकरण विषयक पर गोष्ठी आयोजित

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 33 views
महिला सशक्तिकरण विषयक पर गोष्ठी आयोजित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले के निम्बाहेडा उपखंड के -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में सखी वन स्टॉप सेंटर व महिला सशक्तिकरण विषयक संगोष्ठी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत रहे।संगोष्ठी के मुख्य वक्ता द्वय मधु मूंदड़ा , आंगनवाड़ी साथिन सूरज वैष्णव रही।संगोष्ठी में इंटर्नशिप छात्राध्यापिका सोनु कुमारी हेमलता पाटीदार परिणीता वैष्णव योगिता भारद्वाज हेमलता कुमावत विशिष्ट अतिथि रहे। संगोष्ठी में स्थानीय विद्यालय की कक्षा नौवीं से बारहवीं में अध्ययनरत करीब सौ किशोरी बालिकाएं व महिला कार्मिकों ने सहभागिता निभाई।प्रधानाचार्य डॉक्टर लुहार ने विभिन्न प्रकार की हिंसा से पीड़ित किशोरियों /महिलाओं के लिए सहयोग और सम्मान ,हिंसा संबंधी समस्याओं के निदान के लिए समाधान केन्द्र,टोल फ्री नम्बर 181 द्वारा महिला हेल्पलाइन सेवा 7×24 एवरी टाईम उपलब्ध रहती है । सशक्त महिला सशक्त समाज की आधारशिला होती है अतः हम निर्भीक होकर समाज हित राष्ट्र हित में सदैव सजग सतर्क रहकर स्वाभिमान से जीवन यापन करें। विद्यालय में गरिमा पेटी अक्षय पेटिका का महत्व बताया। उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने संतुलित आहार,बाल अपराध को रोकने, मोबाइल का सदुपयोग करने, देश की वीरांगनाएं झांसी की लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, कर्मावती,रानी अब्बक्का देवी, दुर्गावती,पन्नाधाय जैसे उदाहरण देकर किशोरियों को सशक्त बनने के रोचक /प्रेरक प्रसंग सुनाएं।मधु मूंदड़ा ने बालिका आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण,गरिमा-गार्गी-मीना मंच के लक्ष्य ,गुड टच -बेड टच के दृष्टांत बताएं।सूरज वैष्णव ने सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य व लक्ष्य बताते हुएं महिला अधिकारिता बालविकास परियोजना के संदर्भ में बताया। आभार परिणीता वैष्णव ने जताया। कल्याण मंत्र से संगोष्ठी का समापन हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube