ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नागपाल शर्मा बने परशुराम सेना जयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी शुभकामनाएं।

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 14 views
नागपाल शर्मा बने परशुराम सेना जयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी शुभकामनाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर): अलवर जिले की ऐतिहासिक नगरी माचाड़ी के निवासी वरिष्ठ पत्रकार नागपाल शर्मा को परशुराम सेना राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए उन्हें जयपुर संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।
नागपाल शर्मा, जो राजगढ़ तहसील के माचाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं, लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति के साथ ही उन्हें जयपुर संभाग की कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इस नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नागपाल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube