ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भीलवाड़ा दौरा आज, JITO कार्यक्रम में लेंगे भाग

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 16 views
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भीलवाड़ा दौरा आज, JITO कार्यक्रम में लेंगे भाग

सुबह 8:10 बजे हेलिपेड पहुंचेंगे, मेडिसिटी ग्राउंड में 45 मिनट रहेंगे मौजूद—प्रशासन अलर्ट मोड पर

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भीलवाड़ा के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 8:10 बजे भीलवाड़ा के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर के लिए रवाना होंगे और 8:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
राज्यपाल सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे संगठन के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल 9:20 बजे पुनः हेलिपेड के लिए रवाना होकर 9:30 बजे पहुंचेंगे और 9:40 बजे अलवर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube