ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नए साल पर अलवर को मिलेगी ई.-बसों की बड़ी सौगात।

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 33 views
नए साल पर अलवर को मिलेगी ई.-बसों की बड़ी सौगात।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर नए साल और मकर संक्रांति के अवसर पर अलवर शहर को स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अलवर को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिनके संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सरकारी मशीनरी द्वारा उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप अलवर पहुंच चुकी है, जबकि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जल्द ही इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उद्घाटन के तुरंत बाद ई-बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
शहर के बहाला क्षेत्र में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक बस टर्मिनल और चार्जिंग स्टेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों के अनुसार मकर संक्रांति के आसपास इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की जा सकती है।
ई-बसें शहर के प्रमुख ०9 रूटों पर संचालित की जाएंगी,जिससे आमजन को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि हर ०5 से 10 मिनट के अंतराल पर ई-बस सेवा उपलब्ध होगी। ये बसें रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से भी यात्रियों को सवार करेंगी, जिससे शहर के भीतर आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।
ई-बसों के संचालन से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ईंधन खर्च भी घटेगा। साथ ही आमजन को आधुनिक,सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। नए साल में अलवर की सड़कों पर दौड़ती ई-बसें शहर के विकास की नई तस्वीर पेश करेंगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube