ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जन्मदिवस पर सेवा की मिसाल: वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिवस

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 19 views
जन्मदिवस पर सेवा की मिसाल: वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिवस

दैनिक शुभ भास्कर किशन लाल मेघवाल राजस्थान जोधपुर।
सारथी यूथ फाउंडेशन द्वारा सेवा भाव की अनूठी पहल करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत महामंदिर स्थित जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराई गई और उनके साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा, पक्षी सेवा, संत सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा के साथ-साथ अनाथ, नेत्रहीन, दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों व छात्रों की सहायता की जा रही है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन कराना, सरकारी अस्पताल में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर भेंट करना जैसे कार्य भी नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि समाजसेवी श्रेणिक जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के साथ मिलकर घेवर काटा गया और खुशियां बांटी गई। श्रेणिक जैन ने कहा कि वृद्धाश्रम में सेवा कर जन्मदिवस मनाना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा और उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ कार्यक्रम के दौरान जोधाणा वृद्धाश्रम परिवार की ओर से श्रेणिक जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं फाउंडेशन परिवार द्वारा उन्हें दुपट्टा, माला पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर जन्मदिवस पर बधाई दी गई
सुराणा ने बताया कि वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत, दीपक शर्मा एवं मोहित गहलोत ने फाउंडेशन व जैन परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधिका कानुंगा, दिनेश मेवाड़ा, शोभा डागा, दीपक गहलोत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube