ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बीएलओ ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करने पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,वरिष्ठ अध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित।

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 26 views
बीएलओ ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करने पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,वरिष्ठ अध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर);-जयपुर- जयपुर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में झोटवाड़ा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करने पर एक वरिष्ठ अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
झोटवाड़ा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एल.एन. बुनकर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधारीपुरा में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को बीएलओ नियुक्त किया गया था और कार्यग्रहण के आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित कार्मिक ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
*अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी:*
उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर पुनः कार्यग्रहण के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी चुनाव लिपिक,संबंधित सुपरवाइजर और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी की ओर से कई बार दूरभाष पर निर्देश देने के बावजूद कार्मिक ने गंभीर लापरवाही बरती।
*बीएलओ तत्काल प्रभाव से निलंबित:*
झोटवाड़ा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एल.एन. बुनकर के अनुसार, इस पर सख्त एक्शन लेते हुए अध्यापक को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 व धारा 13 13 (सी) (सी) की प्रदत्त शक्तियों के तहत एवं राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube