ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक': ₹10,000 का इनामी नकल माफिया धड़ाया!

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 57 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक': ₹10,000 का इनामी नकल माफिया धड़ाया!


आयुष मंत्रालय की परीक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा; हाईटेक नकल सिंडिकेट का पर्दाफाश।


कोटा शहर पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम (IPS) के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) की CCRAS परीक्षा में धांधली करने वाले ₹10,000 के इनामी बदमाश लोकेश प्रजापत उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।


ऐसे चलता था 'नकल का हेडक्वार्टर'

आरकेपुरम क्षेत्र स्थित 'कोटा ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर' को आरोपियों ने ठगी का अड्डा बना रखा था। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया:


बिना लाइसेंस चल रहा था सेंटर: जिस सेंटर पर हजारों छात्रों का भविष्य तय होना था, उसके पास परीक्षा कराने का कोई वैध दस्तावेज़ ही नहीं था।
डिजिटल सेंधमारी: आरोपी परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे।


सॉल्वर गैंग का जाल: सेंटर के बाहर बैठे सॉल्वर प्रश्नों को हल करते थे और फिर उनकी पर्चियां सीधे अभ्यर्थियों तक पहुंचाई जाती थीं।


कानून का 'हथौड़ा': 10 आरोपी अब तक सलाखों के पीछे
इस पूरे संगठित अपराध में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें परीक्षा केंद्र के संचालक और कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन पर नई भारतीय न्याय संहिता 2023 और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 की कड़ी धाराओं के तहत शिकंजा कसा गया है।


"किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे पेपर चोर"


"प्रदेश की हर परीक्षा को पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है। लोकेश की गिरफ्तारी इस गिरोह के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अन्य आरोपियों की भी जल्द धरपकड़ होगी।"
— कोटा पुलिस प्रशासन

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube