ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए युवा कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 56 views
अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए युवा कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नवरतन औझा

पीपाड़ सिटी। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा नेता अजय सिंह कच्छावाह के नेतृत्व में कस्बे के लक्ष्मी भोजनालय से उपखंड कार्यालय तक अरावली बचाओ अभियान को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद एसडीएम नेमाराम रॉयल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कटारिया ने कहा कि अरावली बचाओ आंदोलन केवल एक अभियान नहीं बल्कि आम जन की सांसों, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा जनांदोलन है। अरावली हमारी जीवन रेखा है। वहीं भाजपा सरकार की इसको लेकर मंशा सही नहीं है । दिलीप चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने जिस गलत नियत से कोर्ट में पैरवी की वो बेहद निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण रहा की पहाड़ों को ऊंचाई के आधार पर अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा में बदलाव किया जा रहा है जो ना केवल हमारे आज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर भी गहरा असर डालेगा। इस अवसर पर अजयसिंह कच्छावाह ने सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले को कांग्रेस व आम जन के संघर्ष की जीत बताते हुए कोर्ट का आभार जताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली को लेकर दिए गए 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का आदेश स्वागत योग्य है।अरावली एक नाम ही नहीं, बल्कि यह एक जीवन है। अरावली पर्वत श्रृंखला में हजारों जीव जंतु विचरण करते हैं।ज्ञापन के दौरान बक्साराम कच्छावाह,करनाराम कच्छावाह, नरेंद्र सांघी, जेठाराम चौहान , जयसिंह कच्छावाह, अब्दुलकलाम, दयाल सिंह सोलंकी, गौतम सोलंकी अजय परिहार ,जीतू सांखला, सुनील कच्छावाह, एडवोकेट मंसूर अली, बं चंद्रशेखर व्यास, सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube