ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 12 views
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के नारोली गांव निवासी पिंटू जाटव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंटू हाल ही में SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था।
जानकारी के अनुसार युवक का शव करणपुरा रेलवे स्टेशन के पास रामपुरा के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल रैणी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube