भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ का साथीन में ऐतिहासिक स्वागत: गुड़ और सिक्कों से तोला गया
By Shubh Bhaskar ·
29 Dec 2025 ·
250 views
भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ का साथीन में ऐतिहासिक स्वागत: गुड़ और सिक्कों से तोला गया
नवरत्न औझा
पीपाड सिटी। निकटवर्ती ग्राम साथीन में भोपालगढ़ विधायक एवं नवनियुक्त कांग्रेस जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष गीता बरवड़ का भव्य नागरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार साथीन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत साथीन स्थित कृष्णा होटल पर हुई जहाँ रामनिवास कूड़िया द्वारा विधायक गीता बरवड़ का गुड़ और सिक्कों से तुलादान कर एक भव्य परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुष्प वर्षा की और उन्हें साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के अनुशासन और आपसी समन्वय पर टिकी है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। आने वाले समय में बूथ स्तर पर मजबूती लाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।इस स्वागत कार्यक्रम में कई गणमान्य जन और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से दिव्या कूड़िया,श्रवण कूड़िया सरपंच संघ जिला अध्यक्ष प्रमिला चौधरी,राजेश जाखड़ ,जेपी देवड़ा अल्लानूर शिवकरण सैनी, जेठाराम गुर्जर, डॉ. राजुराम चौधरी, पूर्व पार्षद रुघनाथ टाक, पूर्व सरपंच भानाराम भुडाणिया, दुर्गा प्रसाद दाधीच, मुकनाराम गहलोत, सुरेंद्रसिंह गंठिया, रामचंद्र कूड़िया, कंवराराम कड़वासरा, हड़मान राम खोजा और सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।