ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित :- वास्तुविदों को पेरिस से प्रेरणा लेनी चाहिए - जैन

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 38 views
कोठारी संस्थान
मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित :-
वास्तुविदों को पेरिस से प्रेरणा लेनी चाहिए - जैन

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान, महावीर इंटरनेशनल एवं जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इंजी. प्रियंका अर्जुन जैन थीं। उन्होंने भवनों, सभागारों तथा बैंक्वेट हॉल की डिजाइन एवं निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उदयपुर की पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहाँ लंबवत् वर्टिकल विकास की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने उपस्थित सदस्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी, कुलप्रमुख ने की। डॉ. महीप भटनागर, विज्ञान समिति के अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. महावीर प्रसाद जैन ने संचालन किया। जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल अभय लोढ़ा ने व्याख्यान की सारांश व्याख्या की। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संबंधी एक बैनर का विमोचन किया। सुधर्मा स्कूल के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
व्याख्यानमाला में डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. आर.के. गर्ग, मुनिश गोयल, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर.के. खोखावत, शांतिलाल भंडारी, इंजी. एस.सी. बड़िवाल, डॉ. बी.एल. चावत, इंजी. एस.सी.के. वैद एवं अन्य अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube