ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर की दिसंबर मासिक बैठक भव्य सम्मान समारोह के रूप में संपन्न

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 18 views
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर की दिसंबर मासिक बैठक भव्य सम्मान समारोह के रूप में संपन्न
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर।
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर की दिसंबर मासिक बैठक भव्य सम्मान समारोह के रूप में मनाई गई। मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम हास्य योग, नवकार मंत्र जाप, ग्रुप प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र के साथ आरंभ हुआ। अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने मंचासीन अतिथियों एवं ग्रुप के सभी दंपति सदस्यों को नव वर्ष-2026 एवं चार्टर दिवस 7 जनवरी, 2026 की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि नव वर्ष सबके लिए मंगलकारी हो। उन्होंने माह में जन्मदिन वाले सदस्यों, शादी की सालगिरह वाले दंपतियों, तपस्वीजन, शादी के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों, 80 या 70 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ सदस्यों तथा शैक्षणिक स्तर पर विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक सेवा कार्य के तहत सदस्यों के सहयोग से 140 कार्यों में कुल 11,54,300 रुपये खर्च किए गए। मार्च 2026 में एक यात्रा प्रस्तावित है, जिसकी विस्तृत जानकारी समय पर दी जाएगी। सम्मान समारोह में 11 तपस्वीजन, 9 शादी के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों को माला-शॉल-मोमेंटो एवं गिफ्ट सेट, 5 वरिष्ठजनों 80 वर्ष पूर्ण एवं 15 वरिष्ठजनों 70 वर्ष पूर्ण को माला-उपरणा-मोमेंटो एवं गिफ्ट सेट तथा 7 शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों को माला-उपरणा-मोमेंटो एवं गिफ्ट सेट से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. ओ.पी. चपलोत, श्री सुभाष मेहता, श्री शांतिलाल मेहता, श्री कमल कोठारी, श्री अशोक नागोरी, श्री संतोष जैन एवं श्री भोपाल सिंह दलाल का विशेष योगदान रहा, जिन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद। सदन संचालिका श्रीमती उषा जी दक का कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वागत-सम्मान किया गया। अंत में सचिव श्री गौतम कुमार नागौरी ने सभी सदस्यों का शांतिपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री हरक लाल जी दूगड़ की धर्मपत्नी के स्वर्गवास पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के बाद स्वरुचि भोजन के लिए आमंत्रित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube