ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कर्नलगंज कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 6 views
कर्नलगंज कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश कर्नलगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र के विद्युत वितरण उपखंड कर्नलगंज अन्तर्गत कर्नलगंज कस्बे में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सकरौरा चौराहा- हरिदास नाका के पास स्थित ट्रांसफार्मर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लाइन धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि चिंगारियां दूर तक गिर रही थीं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि समय रहते स्थिति काबू में आ गई और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों और उपकरणों की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube