ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ डिस्कॉम अव्वल: राजस्व वसूली में 102.60% लक्ष्य हासिल, टीम को मिली बधाई।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 118 views
राजगढ़ डिस्कॉम अव्वल: राजस्व वसूली में 102.60% लक्ष्य हासिल, टीम को मिली बधाई।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के खंड कार्यालय राजगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। खंड कार्यालय ने 102.60 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
यह उपलब्धि अधिशासी अभियंता (पवस) कैलाश चन्द वर्मा के नेतृत्व में संभव हो सकी। उनके मार्गदर्शन में सहायक अभियंता अकबर सिंह,भास्कर कुमार खत्री, राजेन्द्र सिंह मेहर एवं रविन्द्र सिंह सहित पूरी टीम ने समर्पण और मेहनत के साथ कार्य किया।
अधिशासी अभियंता कैलाश चंद वर्मा ने इस सफलता का श्रेय सभी सहायक अभियंताओं,कनिष्ठ अभियंताओं तथा मंत्रालयिक एवं तकनीकी कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।
*मुख्य बिंदु:*
राजस्व वसूली में 102.60% लक्ष्य प्राप्त
जिले में प्रथम स्थान पर रहा राजगढ़ खंड कार्यालय
अधिशासी अभियंता कैलाश चन्द वर्मा की टीम को बधाई
यह उपलब्धि न केवल राजगढ़ खंड के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube