ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्री सिमरन किन्नर बनीं (किन्नर मोर्चा) जयपुर जिला अध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 36 views
गौ पुत्री सिमरन किन्नर बनीं (किन्नर मोर्चा) जयपुर जिला अध्यक्ष ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र जितेंद्र यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र राकेश सराधना ने गौ पुत्री सिमरन किन्नर को जयपुर जिला अध्यक्ष (किन्नर मोर्चा) पद पर नियुक्त किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है। सिमरन किन्नर की नियुक्ति से किन्नर समाज को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र रामचंद्र जी महाराज (बेरीया वन, वृंदावन धाम), राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज (नवल बाग आश्रम, राया मथुरा), राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सिमरन किन्नर को आशीर्वाद प्रदान किया।
साथ ही राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र रामदेव मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र तीर्थराज गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष सिमरन किन्नर से संगठन को उम्मीद है कि वे जयपुर जिले में किन्नर समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत करेंगी तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान को गति प्रदान करेंगी। साथ ही प्रदेश में संगठन के विस्तार हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube