ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक ही परिवार के चार भाई-बहनों ने रचा इतिहास, UPSC परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 241 views
एक ही परिवार के चार भाई-बहनों ने रचा इतिहास, UPSC परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्रतापगढ़- उत्तर प्रदेश-प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार भाई-बहनों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC Civil Services Examination को पास कर इतिहास रच दिया।
ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड मैनेजर अनिल प्रकाश मिश्रा के चारों बच्चों—योगेश मिश्रा, माधवी मिश्रा, लोकेश मिश्रा और क्षमा मिश्रा—ने क्रमशः सिविल सेवा में चयन पाकर परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सबसे पहले बड़े भाई योगेश मिश्रा ने वर्ष 2013 में सफलता प्राप्त कर IAS अधिकारी बने। इसके बाद वर्ष 2014 में बहन माधवी मिश्रा ने 62वीं रैंक हासिल कर आईएएस में स्थान बनाया। वर्ष 2015 में छोटे भाई लोकेश मिश्रा ने 44वीं रैंक के साथ आईएएस पद प्राप्त किया। इसी वर्ष बहन क्षमा मिश्रा ने अपने चौथे प्रयास में परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।
इन चारों भाई-बहनों की खास बात यह है कि इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूलों से हिंदी माध्यम में ही पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
वर्ष 2013 से 2015 के बीच मात्र तीन वर्षों में एक ही परिवार के चार सदस्यों का सिविल सेवाओं में चयन होना एक दुर्लभ उपलब्धि है, जो आज के युवाओं व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
यह सफलता इस बात का स्पष्ट संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी प्रकार की कमी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube