ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भव्य समापन

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 204 views
पीपाड़ सिटी: दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भव्य समापन

​पीपाड़ सिटी। आयुर्वेद विभाग जोधपुर एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ओसवाल भवन में आयोजित दस दिवसीय 'निःशुल्क अंतरंग आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर' का आज समापन हो गया। सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक अर्जुन सिंह चारण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक रहे ।विशिष्ट अतिथि में आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक अंजू नागर व अशोक मित्तल रहे।डॉ अर्जुन सिंह चारण ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ चले इस शिविर ने क्षेत्र में चिकित्सा सेवा की नई मिसाल पेश की है ।शिविर प्रभारी डॉ. गोपाल शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर से शुरू हुए इस शिविर में कुल 3300 मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया और उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में ​क्षारसूत्र पद्धति से ऑपरेशन किये गए जिसमे मुख्य रूप से बवासीर, फिस्टुला और फिशर जैसे जटिल गुदा रोगों का विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।भर्ती रोगियों के लिए भोजन, दवाइयां, बिस्तर और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं।शल्य चिकित्सा के साथ-साथ आउटडोर के माध्यम से दमा, जोड़ों का दर्द, एसिडिटी, कब्ज और पुरानी खांसी जैसे रोगों के लिए हजारों मरीजों को परामर्श व मुफ्त दवाएं दी गईं।पूर्व पार्षद पीयूष शर्मा ने शिविर की सफलता की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए "वरदान" बताया। उन्होंने चिकित्सा टीम के समर्पण और स्थानीय प्रशासन के समन्वय की प्रशंसा की।​आयुर्वेद विभाग के डॉ प्रेमसुख ने कहा कि क्षारसूत्र जैसी महंगी शल्य चिकित्सा पद्धति का लाभ गरीब और जरूरतमंद मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त हुआ। आयुर्वेद विभाग के अनुसार आगामी समय में भी इस तरह के जनहितकारी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।अंत मे शिविर में अपनी सेवाय देने वाले सभी कार्मिकों का प्रशस्ति पत्र व मेमोंट दे कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में शिवीर प्रभारी गोपाल शर्मा, संग्राम सिंह,एलोपैथिक आशिष दाधीच सहित ग्रामीण मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube