लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
By Shubh Bhaskar ·
05 Apr 2026 ·
49 views
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान टोंक आदित्य कश्यप । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ ढीपरी चम्बल कोटा और चाणदा खुर्द बून्दी के बीच चम्बल नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल सहित 281 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा की यह बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण परियोजना न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त करेगी, बल्कि चम्बल के एक पार से दूसरे पार जाने में वर्षों से आ रही बाधाओं को भी दूर करेगी।
इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से एक्सप्रेस-वे तक पहुंच और अधिक आसान होगी तथा हमारे क्षेत्र की दूरी देश के प्रमुख महानगरों और कृषि उपज मंडियों से कम होगी, जिसका सीधा लाभ हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को मिलेगा। किसान भाइयों से आग्रह किया किवे पारंपरिक खेती के साथ-साथ फलोद्यान की ओर भी आगे बढ़ें। आने वाले समय में इस क्षेत्र में एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होगी, जिससे रोजगार और आय के नए अवसर सृजित होंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने बताया की इसी तरह पीपलदा विधानसभा क्षेत्र के इटावा में नवनिर्मित इण्डोर खेल स्टेडियम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के करकमलो एवं राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना व कोटा देहांत जिलाध्यक्ष प्रेम चंद गोचर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया ।
मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस इण्डोर स्टेडियम के निर्माण से युवा आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही इटावा में उप जिला अस्पताल, ट्रोमा सेंटर, अमृत 2.0 शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत संवर्धन सहित लगभग 68 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की भी शुरुआत हो रही है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर इटावा नगरपालिका चेयरमैन रजनी सोनी, इटावा प्रधान रिंकू मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानमल कहार सहित अन्य श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद रहेंगे