ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेगर समाज की निंबाहेड़ा में प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 19 views
रेगर समाज की निंबाहेड़ा में प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

रेगर समाज प्रतिभा विकास संस्थान, ब्लॉक निम्बाहेड़ा के तत्वाधान में आयोजित प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बाड़ी ग्राम में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में सबसे प्रमुख रूप से पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में संयम चपलोत, देवीलाल कुमावत, दिलीप कुमावत, शिव नारायण वैष्णव, कैलाश जाट, नाथूलाल कुमावत सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के कैलाश आर्य, प्रकाश शेरसिया, प्रकाश रेगर एवं विजेश सुकरिया की भूमिका सराहनीय रही। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी का स्वागत बाड़ी सरपंच गोपाल रेगर द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच बाड़ी व लसड़ावन के बीच खेला गया, जिसका टॉस पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली ने करवाया। बड़ी संख्या में समाज के युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल जोशपूर्ण बन गया। अपने प्रभावशाली संबोधन में भूपेंद्र सिंह बड़ौली ने समाज की एकता और भाईचारे पर जोर देते हुए संत रविदास जी को याद किया। उन्होंने कहा— “मन चंगा तो कठौती में गंगा” साथ ही मेरा बाई को याद करते हुए बताया की “मैं जिस कुल से आता हूँ, उस कुल में मीरा बाई के गुरु संत रविदास जी रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन शुद्ध और सच्चा होना ही सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यहां आकर कभी अलगपन महसूस नहीं हुआ, बल्कि यह अपने ही परिवार जैसा अपनापन है—नाम अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारी जड़, हमारी माटी और हमारे संस्कार एक ही हैं। उन्होंने मेवाड़ की पावन धरती का उल्लेख करते हुए संतों और लोकदेवताओं—बाबा रामदेव जी, वीर तेजाजी और गोगा जी—की शिक्षाओं को याद किया, जिन्होंने हमेशा समानता और एकता का संदेश दिया। अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संघर्ष जीवन का हिस्सा है, लेकिन मेहनत और एकजुटता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा और आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में रेगर समाज के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोतीलाल रेगर ,कारूलाल रेगर ,रतन , शिवलाल ,राजमल ,भोपराज , प्रेमचंद ,गोपाल संयम नारायण लाल अनिल श्याम लाल विजय पारस प्रकाश राधेश्याम विजय रतन राजू लालूराम दीपक जितेन्द्र मनोहर लोकेश अर्जुन लाल चंद नरेंद्र कन्हैया लाल गोपाल दशरथ छगन किशन लाल भंवर लाल चांदमल अशोक विजय रवि दिनेश पवन उदयलाल दिनेश रोशन संजय दिलीप प्रवीण उपस्थित रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube