ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का बड़ा ऐलान, 25 दिन के अभियान का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 66 views
गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का बड़ा ऐलान, 25 दिन के अभियान का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-आगरा-
आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने देशभर के सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में इस अभियान की कमान संभालें।
उन्होंने बताया कि ब्रज धाम के संतों द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को पूरा करने के लिए अब मात्र 25 दिन शेष हैं। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी गौभक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि आज से संकल्प लें कि आने वाले 25 दिन गौ माता और नंदी महाराज की सेवा एवं सम्मान के लिए समर्पित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था से जुड़ा जनआंदोलन है।
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि, “जो गौ माता का है वो हमारा है, और जो गौ माता का नहीं वो हमारा नहीं, चाहे हमारे गुरु ही क्यों न हो।”
इस अभियान को लेकर देशभर में गौ सेवकों और संगठनों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube