अखिल भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व गौपूजन पर हुआ मंथन
By Shubh Bhaskar ·
04 Apr 2026 ·
29 views
अखिल भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व गौपूजन पर हुआ मंथन
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
अखिल भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद के बहादुरपुर स्थित जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र ने की,कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया।
बैठक में अखिल भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल तथा अवध प्रान्त के प्रान्त महामंत्री उत्कर्ष की विशिष्ट उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य बिंदुओं में भारत माता पूजन, गौ माता पूजन तथा संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। अपने संबोधन में अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष में भगवान बलराम जयंती तथा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष अष्टमी को गौपूजन कर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
वहीं प्रान्त महामंत्री उत्कर्ष ने कहा कि भारत माता पूजन के साथ ही संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और अन्न संग्रह अभियान भी निरंतर जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसानों को जागरूक किया जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से जगदम्बिका प्रसाद मिश्र, नवल किशोर तिवारी, सत्यराम वर्मा, सुरेन्द्र मिश्र, जीतेन्द्र कुमार वर्मा, अजय कुमार मिश्र, शान्ति प्रभु, अखिलेश तिवारी, भागीरथ गौतम, राजेश तिवारी, अजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, रमाधर द्विवेदी, कमला प्रसाद वर्मा, सत्य नारायण पाण्डेय, संतोष कुमार दुबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।