ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में संविदा प्लेसमेंट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया । वेतन बढ़ोतरी कि मांग, उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार कि दी चेतावनी।

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 15 views
अलवर में संविदा प्लेसमेंट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया । वेतन बढ़ोतरी कि मांग, उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार कि दी चेतावनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा सभी सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा ठेका कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांध कर सामान्य चिकित्सालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें समिति प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी द्वारा बताया गया कि राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2025 में बिन्दु संख्या 97 (5) में राजकीय संस्था गठन को लेकर प्रस्ताव किया जिसमें सालों से कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसी कर्मचारियों को संस्था में लिया जाएगा परन्तु वर्तमान समय तक कोई भी प्रकिया धरातल पर लागू नहीं कि गई है । इसके साथ महामंत्री ऋतिक रोशन ने बताया कि सरकार ने 2023 से न्यूनतम मजदूरी दर को बढ़ाया नहीं है । दूसरे राज्यों में समान कार्य करने वालों को मिल रहा लाभ। अतः हमारी मांग है कि सरकारी विभागों में ठेका प्रथा पूर्ण रूप से बन्द हो , न्यूनतम मजदूरी दर को दोगुना करें , राजकीय संस्था गठन कर सभी कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाएं । कार्यक्रम के बाद पदाधिकारी द्वारा मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजा । यदि मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत् विभागों में कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है । जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार कि होगी । इसमें कम्प्यूटर आपरेटर, नर्सिंग आफिसर, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, वार्ड बॉय, लैब टैक्नीशियन, फार्मासिस्ट, इलैक्ट्रिशियन, प्लंबर अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube