ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ रेंज के अन्तापाडा की पहाड़ियों में भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 38 views
राजगढ़ रेंज के अन्तापाडा की पहाड़ियों में भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ रेंज के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र अन्तापाडा की पहाड़ियों में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ियों से उठती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की चपेट में आने से बेशकीमती वन संपदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं और आग को आगे फैलने से रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्र का पथरीला और दुर्गम रास्ता राहत कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है, जिससे आग बुझाने में काफी कठिनाई हो रही है।
भीषण गर्मी और सूखी वनस्पति के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिससे वन विभाग की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका मानव लापरवाही या अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया तो यह आसपास के अन्य वन क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले सकती है, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube