ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बोर्ड परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 21 views
बोर्ड परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- भैरूघाटी सड़क मार्ग स्थित एवलोन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं टॉपर्स भाविका दुलैत, यशिका दुलैत, अंशिका शर्मा, भूमिका, अलका मीना सहित अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के परिजनों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल दीपक कुमार जोशी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन राहुल गोयल, निदेशक मोना दुबे, प्रिंसिपल दीपक कुमार जोशी, त्रिलोक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube