हनुमान जन्मोत्सव पर प्रथम विशाल जागरण व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, टहटड़ा में भव्य आयोजन के साथ।
By Shubh Bhaskar ·
03 Apr 2026 ·
26 views
हनुमान जन्मोत्सव पर प्रथम विशाल जागरण व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, टहटड़ा में भव्य आयोजन के साथ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- टहटडा- रैणी उपखंड क्षेत्र के टहटड़ा गांव में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रथम विशाल जागरण एवं प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे पंचायत भवन के पास, पध्वारी माता मंदिर के निकट आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जी महाराज के भक्ति रस में सराबोर करना तथा क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करना रहा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार संजय राजस्थानी (राजगढ़), मनोज गुप्ता (मालाखेड़ा), राखी शर्मा (अलवर), सतीश सिंघानिया (अलवर), सोनिया अरोड़ा (कानपुर), शिवम शर्मा (राजगढ़) एवं हेमराज (राजगढ़) व बाल कलाकार खुशबू सैन ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार संजय राजस्थानी ने भजन (१) उसको मेरी सेवा का अधिकार है जो करता मात-पिता से प्यार है, (२) राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी-आदि भजनों को गाकर श्रोताओं को रोने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह मनीष गुप्ता (नेशनल बाॅक्स क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपेंद्र पांडे (रूप बांस पाड़ली) एवं किन्नर समाज रैणी तहसील अध्यक्ष शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष गुप्ता द्वारा की गई।
जागरण के दौरान राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अलौकिक झांकियां एवं दिव्य दरबार प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिव अघोरी तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, फूलों की होली, बाहुबली हनुमान जी एवं पुष्प वर्षा जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन हेमंत दीवान ने किया।कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले पूजा-अर्चना की व कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चों को दुपट्टा, माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही प्रधानाचार्य रूपेंद्र पांडे द्वारा प्रत्येक बच्चे को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं कलाकारों का भी माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति में लीन नजर आए।
इस दौरान किन्नर समाज की तहसील अध्यक्ष संगीता बाई किन्नर ने भी भजन प्रस्तुति दी तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झांकियों में देवी-देवताओं के स्वरूप को नृत्य कराना उचित नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की सभी ने सराहना करते हुए इसे सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन बताया। कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,खाटू श्याम कमेटी माचाड़ी के सदस्य पवन शर्मा, सागर शर्मा, विजय हलवाई, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बाल कलाकार खुशबू सैन को सभी लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया