बी.के.एस. कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
By Shubh Bhaskar ·
03 Apr 2026 ·
5 views
बी.के.एस. कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय बी.के.एस. कॉन्वेंट स्कूल, स्वाभिमान पुरम बलरामपुर द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय महासचिव कुँवर सुमेर सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डी.एन. सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती मृदुला सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षिका श्रीमती सीमा शुक्ला, राधा पांडे, शुभी पांडे, बबली गुप्ता, नैंसी यादव सहित शिक्षा सहायिका उर्मिला कश्यप एवं अंजलि तिवारी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भावेश पांडे, सोनाक्षी चौरसिया, आरोही गिरी, आस्था वर्मा, कृष्णा पांडे, आस्था सिंह, स्वरा शुक्ला, दिव्यांशी सिंह, आयुष मिश्रा, स्तुति शुक्ला, शिवांश प्रताप सिंह, आराध्या वर्मा, लावण्या विश्वकर्मा, ईशा पासवान, आदर्श गिरी, शिवांश आर्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर मंगल प्रसाद वर्मा, डी.पी. सिंह, गौरव मिश्रा, अभिषेक प्रताप, मुकेश पांडेय, जया शुक्ला, सविता सिंह, सुचिता शुक्ला, शुभम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक डी.एन. सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती मृदुला सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।