ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 10 views
हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा उत्तर प्रदेश गोण्डा। जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का हार्ट अटैक पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय सत्येंद्र कुमार यादव इन दिनों अवकाश पर अपने गृह जनपद देवरिया के कर्मुवा, भाटपार रानी क्षेत्र स्थित आवास पर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह घर के पास टहल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज हार्ट अटैक आया। बताया जाता है कि अचानक अटैक आने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र कुमार यादव का पुलिस विभाग में लंबा अनुभव रहा है। वह सिपाही के पद से पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा व व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं, उनके परिवार में इस दुखद घटना से कोहराम मचा हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube