ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों के जिला प्रभारी व सह प्रभारी लगाएं प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर सी चौधरी जयपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी नियुक्त

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 14 views
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों के जिला प्रभारी व सह प्रभारी लगाएं
प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर सी चौधरी जयपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी नियुक्त

दैनिक शुभ भास्कर टोंक नरेन्द्र मेहरा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान के सभी जिलों के जिला प्रभारी व सह प्रभारी की सूची जारी की है
पी सी सी महासचिव राम चन्द्र चौधरी आर सी चौधरी ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रणधावा की सहमति से राजस्थान के सभी 50 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी व सह प्रभारी बनाए है और उसकी सूची आज जारी की है जिसमें आमेर के विधायक प्रशांत शर्मा को टोंक जिले का प्रभारी व डॉ सुमित गर्ग को सह प्रभारी लगाया है तथा इसी तरह जयपुर ग्रामीण के पूर्व व पश्चिम जोन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर सी चौधरी को जिला प्रभारी तथा संजय यादव को सह प्रभारी तथा निवाई के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव प्रशांत बैरवा को करोली जिले का प्रभारी व सह प्रभारी चतर सिंह तथा टोंक जिले के पूर्व जिला प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी को जैसलमेर व फलौदी जिले का प्रभारी व शंकर लाल को सह प्रभारी तथा अलवर जिले का प्रभारी फूल सिंह ओला तथा सह प्रभारी देवली निवासी प्रदेश सचिव माया सुवालका सहित सभी 50 जिलों में जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube