कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: ट्रक ट्रेलर में डोडा पोस्त की तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार।
By Shubh Bhaskar ·
03 Apr 2026 ·
26 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: ट्रक ट्रेलर में डोडा पोस्त की तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार।
एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में नान्ता थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी।
NH-27 पर नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर से बरामद हुआ 925 ग्राम अवैध डोडा पोस्त।
बीकानेर निवासी पिता-पुत्र की जोड़ी सलाखों के पीछे।
कोटा शहर पुलिस थाना नांता द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ कोटा शहर पुलिस का अभियान पूरे शबाब पर है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर एक और बड़ी स्ट्राइक की है। नान्ता थाना पुलिस ने एनएच-27 पर कार्रवाई करते हुए एक विशाल ट्रेलर से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर बीकानेर निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल
घटना के अनुसार, 1 अप्रैल को थानाधिकारी महेश कुमार गुर्जर (आरपीएस प्रोबे.) के नेतृत्व में पुलिस टीम नान्ता कट के पास पत्थर मण्डी इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ50GA6472) पर पुलिस की नजर पड़ी। केबिन में बैठे व्यक्तियों से जब पूछताछ की गई, तो वे सकपका गए। शक होने पर जब केबिन की सघन तलाशी ली गई, तो अंदर रखी एक लाल रंग की प्लास्टिक की थैली में 925 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
बीकानेर के 'तस्करों' का कनेक्शन पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भंवरलाल (45) पुत्र भगवानाराम और उसके पुत्र विकास (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तालरिया बास, बीकानेर के निवासी हैं।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
थाना नान्ता में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह नशे की खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस सफल कार्रवाई में कांस्टेबल सीताराम, योगेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र डागर और प्रकाश चन्द की मुख्य भूमिका रही।