ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डी पी एस, उदयपुर की छात्राओं का क्लेट-2025 में शानदार प्रदर्शन

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 23 views
डी पी एस, उदयपुर की छात्राओं का क्लेट-2025 में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए अखिल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं की कला संकाय की छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम व लगन से सफलता हासिल की है। प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित सौम्या कोठारी ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 75000 विद्यार्थियों में से ऑल इंडिया रैंक 274 प्राप्त की है और देशना मेहता ने ऑल इंडिया रैंक 1030 प्राप्त की है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सफलता पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने दोनों छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube