ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में एनएसयूआई की मासिक बैठक संपन्न, छात्र हितों पर हुआ मंथन

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 88 views
पीपाड़ शहर में एनएसयूआई की मासिक बैठक संपन्न, छात्र हितों पर हुआ मंथन

​पीपाड़ शहर। स्थानीय शहर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिलाड़ा ब्लॉक की मासिक बैठक का आयोजन पीपाड शहर में किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और छात्र-छात्राओं को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।​बैठक के दौरान मुख्य रूप से परीक्षा संबंधी समस्याओं और कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को होने वाली सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्र हितों की रक्षा करना और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुँचाना है।​बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएसयूआई बिलाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजूराम चौहान ने कहा कि
संगठन की असली ताकत जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है। हमें आगामी सत्र में संगठन का विस्तार करना है और अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को एनएसयूआई की विचारधारा से जोड़कर इसे और अधिक मजबूती प्रदान करनी है।​बैठक में क्षेत्र के प्रमुख छात्र नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube