ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 26 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 8 views
भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 26 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ की ओर से भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8:15 बजे भगवान श्री परशुराम जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद 26 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा के पश्चात सायंकाल सहभोज (भंडारा) का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर राजगढ़ क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube