ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बोईसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 11 views
बोईसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा

शुभ भास्कर दिव्या सोहनलाल जोशी

पालघर जिले के बोईसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया और ‘जय श्रीराम’ व ‘जय हनुमान’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुनों ने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। वहीं व्यापारियों और आम लोगों द्वारा
जल पान की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने दावा किया कि 251 परिवारों के 600 से अधिक लोगों की ‘घर वापसी’ कराई गई। विहिप के कोंकण विभाग के सहमंत्री चंदन सिंह ने कहा, “जो परिवार किसी कारणवश अपनी जड़ों से दूर हो गए थे, उन्हें पुनः सनातन धर्म से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का अभियान है।”
भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्री हनुमान और विभिन्न महापुरुषों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनके माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश दिया गया। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आयोजन को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं इसमें शामिल हुए। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, विहिप के प्रांत मंत्री मोहन सालेकर, विहिप नेता मुकेश दुबे, जिला सहमंत्री जयेश घरत, विहिप के पालघर जिलाध्यक्ष महावीर जैन, रामरंजन सिंह,बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन सिंह, अरविंद सिंह, एसपी सिंह, रोबिनसिंह, आरबी सिंह जिला अध्यक्ष (भाजपा- उत्तर भारतीय मोर्चा) तथा हिंदू जनजागृति संस्था के महासचिव तुलसी छीपा,अध्यक्ष रवि सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube