ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जेल की काल कोठरी में रची गई थी ट्रैक्टर चोरी की 'स्क्रिप्ट', कोटा ग्रामीण पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 31 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


जेल की काल कोठरी में रची गई थी ट्रैक्टर चोरी की 'स्क्रिप्ट', कोटा ग्रामीण पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश।


● 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत बड़ी कार्रवाई: 100 CCTV कैमरों और 50 मोबाइल नंबरों ने खोला राज।


● पुलिस की रडार पर आए शातिर बदमाश, चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद।


कोटा (ग्रामीण) अपराधियों के मन में खौफ और आमजन में विश्वास जगाते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना मोडक पुलिस ने करीब एक महीने पुराने ट्रैक्टर चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस पूरी चोरी की योजना जेल के अंदर बैठकर बनाई गई थी।
ऐसे चला पुलिस का 'चक्रव्यूह'
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अपराधी तक पहुँचने के लिए तकनीक का ऐसा जाल बुना कि

बदमाश उसमें उलझते चले गए:- CCTV का जाल: पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए 15 अलग-अलग लोकेशन के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
डिजिटल स्ट्राइक: करीब 50 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (CDR) और BTS लोकेशन का विश्लेषण कर पुलिस अपराधियों के करीब पहुँची।


दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल लोधा (23 वर्ष) और बबलू इन्दौरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया महिंद्रा 275 DI ट्रैक्टर (नंबर RJ 33 RA 5286) बरामद कर लिया गया है। गिरोह का मुख्य सरगना रामरतन मीणा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जेल से जुड़ा है कनेक्शन
पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह ने ट्रैक्टर चोरी की पूरी प्लानिंग जेल के अंदर ही तैयार की थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जेल में इनके संपर्क और किन-किन अपराधियों से थे।


इन जांबाजों ने मारी बाजी
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में एएसआई रामचंद्र, कांस्टेबल कुंजबिहारी, रामावतार, हीरालाल और राजेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube