ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला का राजगढ़ सीएचसी पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 26 views
जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला का राजगढ़ सीएचसी पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने बुधवार को राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
*व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति की जांच की। उन्होंने बीसीएमओ डॉ. विशाल सिद्ध एवं प्रभारी डॉ. रमेश मीना से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पर्ची काउंटर के पास सूचना डिस्प्ले बोर्ड लगाने, एमओटी में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने तथा वार्ड के गेटों पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों की गोपनीयता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान टीबी मरीज कालूराम कोली ने पोषण राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
सीजेरियन प्रसव बढ़ाने पर जोर
अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सीएचसी में एनेस्थीसिया और स्त्रीरोग विशेषज्ञ उपलब्ध होने के बावजूद सिजेरियन प्रसव की संख्या कम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जटिल गर्भावस्था के मामलों में मरीजों को अन्यत्र रेफर करने के बजाय यहीं ऑपरेशन की सुविधा दी जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष केवल 16 सिजेरियन प्रसव हुए, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है।
ट्रॉमा सेंटर निर्माण की तैयारी
राजगढ़ क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर देते हुए कलेक्टर ने बताया कि यहां जल्द ही आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए एनसीआर फंड से स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है। ट्रॉमा सेंटर बनने से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय एवं मुकेश सोनी सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर अस्पताल प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube